बिहार दिवस हमारे समृद्ध इतिहास, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। 22 मार्च 1912 को स्थापित बिहार आज अपनी विरासत, ज्ञान और मेहनतकश लोगों के दम पर देश और दुनिया में एक अलग पहचान बना चुका है। यह दिन हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और बिहार के उज्जवल भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है।
